छोले बनाना सिखाएं | Chole banana sikhayn - #Restaurant style | #food | Hindi | छोले रेसिपी

छोले बनाना सिखाएं | Chole banana sikhayn - #Restaurant  style | #food | Hindi | छोले रेसिपी



छोले मसाला रेसिपी |homemade chole masala recipe | Home made chole masala powder

(What is chole ?) छोले क्या है

छोले एक भारतीय रेसिपी है इसको भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है छोले की सब्जी को भटूरे ,पूरी ,चावल, कुल्चा, खस्ता कचौड़ी के साथ खाया जाता है यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगते हैं छोले अपने आप में एक बहुत ही स्वाद से भरपूर रेसिपी है इसलिए भारत में स्कोर खाना हर कोई पसंद करता है

Cooking time.   = 45 minutes 

 5 लोगों के लिए

  • सफेद चना              - 200 ग्राम
  • छोले मसाला           -  2 चम्मच
  • प्याज                     -  2 मीडियम साइज
  • टमाटर                   -   2 मीडियम साइज
  • हल्दी पाउडर           -   1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर     -   1 छोटी चम्मच
  • हींग                       -    1 पिंच
  • हरी मिर्च                 -    2 
  •  अदरक                  -   1  छोटा टुकड़ा
  • नमक                     - स्वाद अनुसार

        खड़े गरम मसाले         
  • काली इलायची        - 1  
  • दालचीनी                -  दो टुकड़े
  • काली मिर्च              -  10
  • तेजपत्ता                 -  दो



बनाने की विधि

सबसे पहले हम अपने चना को लेकर बनाने से पहले 8 घंटे पानी में भिगोकर रख देंगे उसके बाद इनको पानी से बाहर निकालकर अच्छे से धो लेंगे उसके बाद कुकर मैं इनको डाल कर और उसमें आधा चम्मच छोटा बेकिंग सोडा डाल देंगे और इनको 5 से 6 सीटी लगने के लिए छोड़ देंगे 
जेसीटी लगने के बाद आप इनको कुकर से बाहर निकालेंगे आप देखेंगे कि आप के छोले एकदम सॉफ्ट हो चुके हैं आप नीचे फोटो में देख सकते हो कुछ इस प्रकार से हमने इनको पकाया है


पानी में भिगोने के बाद हमारे चने को जिस प्रकार से देख सकेंगे आप ऊपर फोटो में देख सकते हो 


सीटी लगने के बाद यह देखिए हमारे छोले एकदम पक चुके हैं अच्छे से सॉफ्ट भी हो चुके हैं तो चलिए अब हम इनको हल्का ठंडा होने के लिए रख देते हैं और अपना प्याज टमाटर की ग्रेवी तैयार कर लेते हैं



हरी मिर्च और प्याज को चाकू की मदद से काट लेंगे और टमाटर को कद्दूकस कर लेंगे इससे  टमाटर के छिलके बाहर निकल जाएंगे और अच्छे से टमाटर की ग्रेवी भी तैयार हो जाएगी

अब हम एक बर्तन में तेल गर्म कर लेते हैं और उसमें प्याज को पकने के लिए डाल देते हैं ध्यान रहे यहां पर आपको प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक धीरे धीरे पकाना है कुछ इस प्रकार से आप नीचे फोटो में देख सकते हो


यह देखिए कुछ इस प्रकार से



हमारी प्याज एकदम गोल्डन ब्राउन हो चुकी है सबसे पहले अब हम इसमें अपने सभी खड़े मसालों को डाल देंगे और इनको भून लेंगे इसी के साथ हम इसमें छोले मसाला डाल देंगे और उसको अच्छे से भून लेंगे और इसमें टमाटर जो कि हमने कद्दूकस कर लिया था वह भी इसमें डाल देंगे और इसको अच्छे से पका लेंगे

यह देखिए और इसको कुछ देर पकाने के बाद नीचे देखिए हमारा मसाला भी अच्छे से पक चुका है तो चलिए अब हम इसमें अपने उबले हुए छोले को डाल देंगे



कुछ इस प्रकार से आप नीचे फोटो में देख सकते हो


यह देखिए हमने अपने  चना को बर्तन के अंदर मसाले में डाल दिया है अब हम इसमें पानी ऐड करेंगे ताकि चना जल ना जाए पानी आप अपने हिसाब से डाल सकते हो ज्यादा पतले ना हो जाए इसलिए आप ज्यादा पानी का इस्तेमाल मत करना और स्कोर 30 मिनट तक पकने के लिए रख देना नमक आप स्वादानुसार ले सकते हो

बीच-बीच आप इसको देखते रहना और धीमी धीमी आंच पर ही आपको पकाना है और हां पकने के बाद आपको एक छोटी कटोरी में तेल गर्म करके उसमें दो हरी मिर्च काट के इसके ऊपर से तड़का भी लगा लेना कुछ इस प्रकार से आप नीचे फोटो में देख सकते हो











और यह देखिए एकदम मार्केट जैसे छोले हमारे बनकर तैयार हो चुके हैं आप इन को  भटूरे, चावल के साथ खा सकते हो आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी आप कमेंट करके जरूर बताइएगा



टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट